Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: किसानों का इंतजार खत्म, धान खरीदी आज से…85 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य…पहले दिन से ही 1815 का पेमेंट…

रायपुर। छत्तीगढ़ के धान उत्पादक किसानों का इंतजार रविवार को खत्म हो जाएगा। सरकारी मंडियों और धान खरीद केंद्रों पर आज से धान और मक्का की खरीद शुरू हो जाएगी। किसानों को फिलहाल केंद्र सरकार से घोषित समर्थन मूल्य (एमएसपी) मोटा चावल के लिए 1,815 और पतला के लिए 1,835 स्र्पये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा।

राज्य सरकार अपनी घोषणा के अनुसार किसानों को प्रति क्विंटल 2500 स्र्पये देगी, लेकिन अंतर की राशि के लिए किसानों को इंतजार करना पड़ेगा। धान की खरीद 15 फरवरी तक चलेगी। धान के भुगतान की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा होगी।



मंत्री ने दिए पर्याप्त इंतजाम के निर्देश
खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने प्रदेश में धान खरीद के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए है। उन्होने कहा है कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। खरीद केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध रहना चाहिए।
WP-GROUP

31 मई तक खरीदा जाएगा मक्का
समर्थन मूल्य पर किसानों से मक्का की खरीद 31 मई 2020 तक की जाएगी। मक्का खरीद की अधिकतम सीमा 10 क्विंटल प्रति एकड़ निर्धारित की गई है। मक्का खरीद की राशि का समस्त भुगतान धान खरीद के समान ही किसानों के खाते में डिजिटल मोड से किया जाएगा।

10 लाख टन बढ़ा लक्ष्य
पिछली बार राज्य में 75 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद इस लक्ष्य को बढ़ा दिया गया। इस वर्ष धान बेचने के लिए पंजीयन कराने वाले किसानों की संख्या करीब तीन लाख बढ़ गई है। वहीं, खरीद का लक्ष्य बढ़ाकर 85 लाख टन कर दिया गया है।

यह भी देखें : 

SBI ग्राहक ध्यान दें! 31 दिसंबर तक जरूर कर लें ये काम…वरना नहीं निकाल पाएंगे ATM से पैसे…

Back to top button
close