तीन जनमिलिशिया सदस्यों ने किया सरेंडर, महिला भी शामिल

कोंडागांव। नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। अब तक करीब 50 नक्सली मारे जा चुके हैं वही सौ के आसपास ने सरेंडर कर दिया है। शनिवार को भी एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव के समक्ष जनमिलिशिया के तीन सक्रिय सदस्यों ने आत्मसमर्पण किया है, इन पर चुनाव में बूथ कैप्चरिंग, लूट और पुलिसवालों पर कई हमलों के मामले दर्ज हैं, जनमिलिशिया सदस्यों के सरेंडर को बड़ी सफलता के रुप में देखा जा रहा है। सरेंडर करने की तदाद में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
दो दिन पहले एक साथ 69 नक्सलियों ने पुलिस के सामने हथियार डाले थे। उसके पहले भी कई नक्सलियों मुख्यधारा में लौट चुके हैं। नक्सलियों के आत्मसर्पण के सरकार की बड़ी कमयाबी के रुप में देखा जा रहा है। बस्तर सहित नक्सल प्रभावित जिलों में लगातार पुलिस की धमक बढऩे से नक्सलियों के लिए मुसीबत बढ़ गई है। अब उनके लिए काम करना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने कहा कि वे अपने बड़े अधिकारियों से परेशान है। जिसकी वजह से नक्सलियों के आत्मसर्पण की संख्या में बढ़ी है।
यहाँ भी देखे – बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ की सियासत पर नजर रखेंगे अमित शाह, भोपाल में चुनावी हेडक्वार्टर, बंगले की तलाश शुरु