
रायपुर। बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारियों भाजपा कार्यालय में चल रही बैठक खत्म हो गई है। बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि चौथी बार सत्ता पर काबिज होने के लिए लोगों के बीच जाना होगा और सरकार के काम उन्हें बताने होंगे। इसके लिए सरकार दो चरणों में विकास यात्रा निकालेगी। पहला चरण 11 मई से 11 जून तक चलेगा। इसके बाद दूसरा चरण अगस्त में शुरू होगा, जो चुनाव आने तक चलेगा। शुक्रवार को इसी का खाका खींचने के लिए बीजेपी दफ्तर में सभी को इकट्ठा किया गया था। 2018 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा फिर सत्ता की चाबी पानी चाहती है, जिसके लिए विकास यात्रा को चाबी बनाया जा रहा है।
सीएम रमन सिंह ने बताया कि विकास यात्रा का प्रथम चरण 11 मई से 11 जून तक चलेगा। द्वितीय चरण 18 अगस्त से आचार सहिंता लगने तक चलेगा। विकास यात्रा को विकास पर्व के रूप में मनाया जाएगा। पहले चरण में 65 विधान सभा क्षेत्रों में यह यात्रा निकलेगी। यह यात्रा दन्तेवाड़ा से शुरू होगी, जहां एक हजार बाइक सवार भी पदयात्रा के साथ में चलेंगे। शुक्रवार को हुई बैठक में सभी सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए।
यहाँ भी देखे – विकास यात्रा का रोड मैप तैयार करने भाजपा कार्यालय में बैठक