रायपुर। भाजपा 11 मई से विकास यात्रा निकालने जा रही है, जिसकी तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय में बैठक शुरु हो चुकी है। बैठक में भाजपा संगठन के सह-संगठन मंत्री सौदान सिंह, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष धरम लाल कौशिक सहित मंत्री, निगम मंडल के अध्यक्ष भाग ले रहे हैं। भाजपा की इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही विकास यात्रा को लेकर भी चर्चा की जाएगी। मीटिंग में यात्रा का रुट मैप भी तैयार किया जाएगा।
जबावदारियों भी बांटी जाएंगी। बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों को जबावदारी दी जाएगी। इसके अलावा विकास यात्रा के दौरान किस तरह कार्य करना है यह भी समझाया जाएगा। रमन सरकार अपनी योजनाओं और उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने और लोगों से जुडऩे के लिए इस यात्रा का आगाज कर रही है। यात्रा के दौरान केन्द्र सरकार की भी योजनाओं और कार्यो के संबंध में कार्यकर्ता लोगों को बताएंगे।
यहाँ भी देखे – खराब रिकार्ड या 20 साल की सर्विस के बाद जबारिया रिटायर्ट अधिकारी-कर्मचारी के अभ्यावेदन पर होगा विचार, कैबिनेट में फैसला, बनाई गई कमेटी
Add Comment