नारायणपुर। नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों के जवानों ने एक ईनामी नक्सली को धरदबोचा है। बताया जाता है कि आज जवानों का दल सर्चिंग के लिए निकला था तभी घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग कर दी जिसके जवाब में जवानों द्वारा भी फायरिंग की गई। इसी दौरान यह ईनामी नक्सली जवानों के कब्जे में आ गया।
बस्तर आईजी विवेकानंद सिंहा ने बताया कि कोहकामेटा, कुतूल एरिया के जंगल पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी की पुलिस पार्टी रवाना की गई थी। सर्चिंग के दौरान ग्राम इरकभट्टी के जंगल में पूर्व से घात लगाकर बैठे वर्दीधारी सशस्त्र नक्सलियों ने पुलिस पार्टी को जान से मारने व हथियार लूटने की नीयत से आधुनिक हथियार से फ ायरिंग कर दी।
पुलिस द्वारा भी जवाबी फायर की गई। फायरिंग लगभग आधे घंटे तक चली। मुठभेड़ बाद घटनास्थल की घेराबंदी कर सर्च करने पर एक संदिग्ध व्यक्ति जो पुलिस पार्टी को देखकर लुक-छिप रहा था, को पकड़ा गया। उसके कब्जे से छुपाकर रखा 1 नग भरमार बन्दूक बरामद किया गया है। पूछताछ में उसने अपना नाम लच्छू यादव (कानागांव मिलिशिया कमाण्डर) बताया। उक्त नक्सली मिलिशिया कमाण्डर की गिरफ्तारी पर शासन द्वारा 01 लाख रुपये का ईनाम घोषित है।
यहाँ भी देखे – सड़क निर्माण कार्य में लगे मुंशी की नक्सलियों ने की हत्या
Add Comment