छत्तीसगढ़
सड़क निर्माण कार्य में लगे मुंशी की नक्सलियों ने की हत्या

दंतेवाड़ा। दक्षिण बस्तर में नक्सलियों ने एक बार फिर सड़क निर्माण को निशाना बनाया है। कुआकोण्डा ब्लॉक के गढ़मिरी गांव में माओवादियों ने सड़क निर्माण में लगे मुंशी की हत्या कर दी है। बुधवार को उसका शव सड़क पर पड़ा मिला। शव के ऊपर नक्सलियों ने पर्चा रख मृतक पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया है। पर्चे में नक्सलियों ने हत्या की वजह मुखबिरी बताते हुए वारदात की जिम्मेदारी ली है।
वहीं मुंशी राजू को लातूर जिले का रहने वाला बताया गया है। माओवादियों ने पर्चे में लिखा है कि राजू पुलिस मुखबीर है। इसी लिए उसे मौत की सजा दी गई है। इस नक्सली वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।
यहाँ भी देखे – यात्री बस और ट्रक में भिड़ंत, दर्जन भर यात्री घायल