रायपुर। कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व ने आदिवासी नेशनल कांग्रेस की एक्जक्यूटिव कमेटी की भी घोषणा कर दी है। राहुल गांधी की सहमति के बाद अशोक गहलोत ने सूची जारी की है। जारी सूची में छत्तीसगढ़ के नेताओं को तवज्जों मिला है। यहां से दो विधायकों को आदिवासी नेशनल कांग्रेस में जगह मिली है, जिसमें अमरजीत भगत और मनोज मंडावी शामिल है। इसके अलावा शिशुपाल शोरी, रामपुकार सिंह, उर्मिला देवी भी सूची में है। कांग्रेस ने विधायक (सीतापुर) अमरजीत भगत को आदिवासी कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा विधायक मनोज मंडावी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। शिशुपाल शोरी प्रदेश आदिवासी कांग्रेस की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, जिन्हें राष्ट्रीय टीम में लेकर यहां से मुक्त किया गया है। कुल मिलाकर आदिवासी नेशनल कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के चार चेहरों को शामिल किया गया है। आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर यह नियुक्ति काफी मायने रखती है। झारखंड में सुशील मरांडी व महाराष्ट्र में अनाड्रो गंगराम गेदम को प्रदेशाध्यक्ष की जवाबदारी दी गई है। आदिवासी नेशनल एक्जक्यूटिव कमेटी में कुल 58 नेताओं को स्थान दिया गया है। आदिवासी नेशनल कांग्रेस के चेयरपर्सन की जिम्मेदारी वी किशोर चंद्र को दी गई है। उनके साथ पांच उपाध्यक्ष भी बनाए गए है।
यहाँ भी देखे – मंत्री के आश्वासन के बाद भी नहीं खुल पाया एक महीने से बंद पड़ा रेलवे आरक्षण केंद्र, लोगों में आक्रोश, कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा
Add Comment