राजेश्वर तिवारी, जांजगीर-चांपा। जिले में आज से यातायात सप्ताह प्रारंभ हो गया है। पुलिस यातायात विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक नीथू कमल ने की। कंट्रोल रूम परिसर में आयोजित सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस अधीक्षक ने जागरुकता वाहन को हरा झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय,जिला शिक्षा अधिकारी और नगर पालिका जांजगीर के उपाध्यक्ष शामिल हुए। उप पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने यातायात सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर आयोजन के उद्देश्य और सात दिनों के कार्यक्रमों की जानकारी दी।
यहाँ भी देखे – VIDEO: 4 साल की बच्ची का अपनी टीचर के साथ डांस देखेंगे तो देखते ही रह जाएंगे
Add Comment