Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

रायपुर: दिल्ली दौरे से लौटे सीएम भूपेश बघेल…एआईसीसी की बैठक में हुए शामिल…कहा…केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली से वापस राजधानी रायपुर लौटे। सीएम एआईसीसी की बैठक में शामिल हुए। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के खि़लाफ़ हम प्रदर्शन करेंगे। बैठक में 30 नवंबर को प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। दिल्ली के रामलीला मैदान में भारत बचाओ रैली का आयोजन किया जाएगा।



सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश में धान खरीदी पर कहा कि अभी फसल कटाई में देरी है। कुछ दिन पहले यहां हुई बारिश की वजह से धान में नमी है। खेत गीले हैं, कटाई में दिक्कत हो रही है।

इसलिए खरीदी की समय को बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि कसानों के हित में हमारी सरकार ने खरीदी के समय को 15 दिन बढ़ाया है। हम ढाई महीने तक धान की खरीदी करेंगे।
WP-GROUP

दिल्ली से लौटने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से उनकी मुलाकात हुई। धान से बायो फ्यूल बनाने पर बात हुई है। मंत्री ने हमारी मांग पर सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि धान से बायो फ्यूल के प्लांट लगने से फायदा होगा। इससे प्रदेश के लोगों को रोजगार मिलेगा।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़: कोचिए के पास धान बेचने किसान मजबूर…कांकेर, जांजगीर, नारायणपुर, बालोद, कबीरधाम, बिलासपुर और रायगढ़ में बड़ी मात्रा में धान जब्त…

Back to top button
close