ऑन डिमांड मिलती थी सेक्स के लिए लड़कियां, गिरोह का खुलासा
मेरठ। मांग के हिसाब से लड़कियों उपलब्ध कराने वाले सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। यह रैकेट एक होटल से चल रहा था। मेरठ के होटल ग्रैंड ए स्टार पर छापा मारकर पुलिस ने दो विदेशी लड़कियों के साथ चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई लड़कियां तुर्कमेनिस्तान से यहां लाई गईं हैं। पुलिस का मानना है कि इतने बड़े सेक्स रैकेट के पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ होने की आशंका है।
बताया जा रहा है कि विदेशों से सेक्स के लिए लड़कियां यहां आती हैं और कुछ दिन रहकर वापस लौट जाती हैं। इस सेक्स रैकेट में डिमांड के हिसाब से लड़कियों ग्राहकों को मुहैया कराई जा रही थी। जानकारी के मुताबिक इसमें विदेशी लड़कियों को भारत लाकर उनसे देह व्यापारा कराने का बड़ा गिरोह सक्रिय है। अब पकड़ी गई लड़कियों से पूछताछ के जरिए उस गिरोह तक पहुँचने का प्रयास किया जा रहा है।
यहाँ भी देखे –इस जिले में हुआ हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 7 युवतियों समेत 15 पकड़ाए



