छत्तीसगढ़

भिलाई : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आव्हान पर जरूरतमंदों की मदद में जुटे धर्मेन्द्र यादव…दान की 21 हजार किलो हरी सब्जियां…1.25 लाख का राशन भी दे चुके हैं जरूरतमंदों के लिए…

भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आह्वान पर जरूरत मंद लोगों की मदद के लिए धर्मेंद्र यादव लगातार प्रयासरत है। वे हर रोज लॉक डाउन में शहर के जरूरत मंद लोगों के लिए राशन हरी सब्जियां दान करके अपना मानव धर्म निभा रहे हंै। आज धर्मेंद्र यादव ने 21 हजार किलो हरी सब्जियां दान में 3000 किलो सब्जियां, फिर 2500 किलो सब्जी दान में दिया। जरूरत मंद लोगो के साथ ही पुलिस थानों में भी सब्जियां दे रहे है।

कोरोना के कारण लॉक डाउन में किसी गरीब व असहाय लोगों को राशन सब्जी की कमी ना हो। किसी को भूखा न सोना पढ़े। इस उद्देश्य से वे लगातार काम कर रहे है। धर्मेंद्र यादव ने कुछ दिन पहले 1.25 लाख का रुपए का राशन दान किया है। इस राशन को शहर के जरूरत मंद लोगो तक पहुंचाया गया। ताकि जो लॉक डाउन का पालन कर रहे है और घर में ही हैं। उन लोगो को राशन की परेशानी ना हो। गरीब व रोजी मजदूरी करने वाले परिवार की सुविधा राहत देने के लिए धर्मेंद्र यादव ने संकल्प किया है और अपने ऐसी संकल्प को पूरा करने रोज दान व सहयोग कर रहे हैं।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471