अमेठी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री ने देश कोी जनता को लाइन में खड़ा कर दिया। लोगों की जेब से नोट छीनकर नीरव मोदी की जेब में डाल दिया। पीएम एक शब्द नहीं बोलते हैं। प्रधानमंत्री सांसद में खड़े होने से डरते हैं। अगर हमें 15 मिनट का भाषण का समय मिल जाए तो प्रधानमंत्री सामने खड़े नहीं हो पाएंगे। चाहे वह राफेल का मामला हो या नीरव मोदी का, वो खड़े नहीं हो पाएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि राफेल में सीधे चोरी की है।
45 हजार करोड़ रुपए एक उद्योगपति मित्र को दिया है। एचएएल से छीना, बेंगलुरु में रोजगार छीना। उन्होंने कहा कि पीएम नीरव मोदी को नाम से पहचानते हैं। उसको नीरव कहते हैं। मेहुल चौकसी को मेहुल भाई कहते हैं। राहुल गांधी ने पूछा कि किसके अच्छे दिन आये? मोदी जी ने कहा था जनता के अच्छे दिन आएंगे। सच्चाई क्या है? सिर्फ 15 लोगों के अच्छे दिन आये। गरीब किसान मजदूर के बुरे दिन आ गए है।
यहाँ भी देखे – लखनऊ पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्यों किया राहुल गांधी का घेराव
Add Comment