अहमदाबाद। लड़की से छेडख़ानी के बाद दो गुटों में हिंसक हड़प हो गई है। झड़प के दौरान करीब 15 वाहनों को आग लगा दी गई। अहमदाबाद के आंबावाड़ी इलाके की ये घटना है। घटना सोमवार रात की है, जब दो समुदाय आपस में भिड़ गए। इस दौरान हुई हिंसा में तीन लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है। जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक दो हॉस्टलों में अलग-अलग समुदाय के लड़के रहते हैं। सोमवार शाम में एक समुदाय के लड़कों ने एक लड़की से छेडख़ानी की, जिसके बाद दोनों की पक्षों में जमकर बवाल शुरू हो गया है।
एक पक्ष के लड़कों ने दूसरे पक्ष के लड़कों के हॉस्टल पर पहुंच गए और वहां उपद्रव किया। जिसके बाद दोनों गुट भिड़ गए। बहस और गाली-गलौच के बाद इसने हिंसक रुप ले लिया। घटना की जानकारी पुलिस तक पहुंची तो वह तुरंत मौके पर पहुंची और हालत को काबू करने के लिए आंसु गैस के गोले छोड़े गए। दोनों गुटों के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग की गाडिय़ों पर भी पथराव किया।
यहाँ भी देखे – फिर बढ़ी मोहम्मद शमी की मुसीबत, कोलकाता पुलिस ने भेजा समन
Add Comment