Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

VIDEO रायपुर: कांग्रेस सरकार के विरोध में भाजपा ने दिया धरना…सांसद सुनील सोनी ने कहा…कांग्रेस ने किसानों के साथ किया छल…धान लेने के साथ फर्जी टोकन देकर किया गड़बड़ी…

रायपुर। धान खरीदी को लेकर भाजपा ने आज प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन किया। राजधानी रायपुर में भी भारी संख्या में भाजपा के आला नेताओं के साथ कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
भाजपा नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ कांग्रेस की सरकार ने छल किया है।



इसके विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी एक दिवसीय धरना देते हुए मैदान पर उतर गए। भाजपा का आरोप है कि किसानों के साथ धान लेने पर भी गड़बड़ी की और फर्जी टोकन देकर किसानों के साथ बड़ी गड़बड़ी की है। आज भारतीय जनता पार्टी किसानों के समर्थन देते हुए फायर ब्रिगेड चौक पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

रायपुर के सांसद सुनील सोनी ने बताया कि केशकाल में किसानों के साथ जिस प्रकार कांग्रेस की सरकार और उनके अफसरों द्वारा किसानों के साथ मारपीट किया यह घोर निंदनिय है।
WP-GROUP

भारतीय जनता पार्टी किसानों के साथ हमेशा खड़े होकर समर्थन दे रहे हैं। किसानों के साथ जिस प्रकार से धान खरीदी करने में बड़ी गड़बड़ी की है आज इसका विरोध करते हुए एक दिवसीय धरना दे रहे हैं। इसके बाद भी सरकार अगर नहीं मानी तो बड़ी आंदोलन की तैयारी भी भारतीय जनता पार्टी बना रही है।

यह भी देखें : 

जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक 27 को…हितग्राहियों का किया जाएगा चयन…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471