रायपुर। सड़क पर सजावटी मछलियां बेचने वालों की अब खैर नहीं है, क्योंकि अब रायपुर नगर निगम अब इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इस संबंध में निगम आयुक्त ने जन शिकायत के बाद इस के निर्देश अधिकारियों को दिए है।
शहर के अलग-अलग हिस्सों में कुछ लोग कांच के मर्तबानो में पानी भरकर सजावटी मछलियां बेचते पाये गये है। जिसकी आज पीपुल फार एनीमल्स के लोगों ने आज निगम आयुक्त बंसल से इसकी शिकायत की। उन्होने बताया कि बाहर प्रदेश से आए कुछ लोग स्थानीय लोगों को झांसे में रखकर उनसे सजावटी मछलियां सड़क पर बिकवा रहे है। मछलियों को अमानक तरीके से कांच के मर्तबानों में पानी भरकर रखा जा रहा है।
मछलियों के लिए आक्सीजन की भी व्यवस्था नहीं की गई है। मछलियों को आकर्षक दिखाने के लिये रंगीन पदार्थ भी डाले गये है। इस प्रकार के रखने से मछलियां दिनभर में मर जाती है। यह पशु कुु्ररता अधिनियम के तहत आता है। इस पर 30 हजार रू. तक अर्थदण्ड तथा 3 साल तक सजा का भी प्रावधान है। यह बात ध्यान पर आने पर निगम आयुक्त बंसल ने अधिकारियों को ऐसे लोगो के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
यहाँ भी देखे- दो-दो बीवियाँ, फिर भी युवती को ले भागा, पकड़ाया तो खा लिया जहर
Add Comment