छत्तीसगढ़

साप्ताहिक बाजार में आईईडी ब्लास्ट, डीआरजी का जवान घायल

सुकमा। साप्ताहिक बाजार के दौरान हुए आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी का एक जवान घायल हो गया। बताया जाता है कि घायल जवान साप्ताहिक बाजार में ड्यूटी पर तैनात था। घायल जवान का नाम देवनाथ बताया गया है।

रविवार को आयोजित साप्ताहिक बाजार में डीआरजी जवानों की ड्यूटी लगाई थी। इसी कड़ी में देवनाथ भी ड्यूटी पर तैनात था, तभी एक जोरदार आईईडी ब्लास्ट हो गया जिसकी जद में आकर देवनाथ घायल हो गया। घटना के बाद घायल जवान को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार प्रारंभ कर दिया गया है।

यहाँ भी देखे- VIDEO: कांग्रेसी विधायक ने कहा राहुल गांधी पप्पू…

Back to top button
close