रायपुर। राजधानी पुलिस ने रविवार शाम एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुुलिस ने यह कार्रवाई शहर के कलर्स मॉल के डियाज़ और अक्षत टावर के फ्रैगरेंस स्पा सेंटर में की है। यहां स्पा सेंटर के आड़ में लंबे समय जिस्मफरोशी का धंधा किए जाने की शिकायत मिल रही थी। इस पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई है। इस दौरान 11 लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने फ्रैगनेन्स स्पा से 5 और डियाज़ से 4 युवतियों समेत अन्य 2 को हिरासत में लिया है।
शहर के राजेन्द्र नगर थाना इलाके में पुलिस ने कलर्स मॉल के डियाज और अक्षत टॉवर के फ्रैगरेंस स्पा सेंटर में दबिश दी। इस दौरान इन दोनों जगहों से 11 लड़कियों को गिरफ्तार किया है जो कथित रूप से जिस्मफारोशी के धंधे में लिप्त थी, जिसे रंगेहाथ पकड़ा गया। बताया जाता है कि विगत कई दिनों से स्पा सेंटर के आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा किए जाने की शिकायत मिली रही थी। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार लड़कियों से पूछताछ कर रही है। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की विवेचना कर रही है।
यहाँ भी देखे – राजधानी में सैक्स रैकेट, महिला सरगना, पांच लड़कियां, दो युवक धरे गए
Add Comment