क्राइमछत्तीसगढ़स्लाइडर

राजधानी में सैक्स रैकेट, महिला सरगना, पांच लड़कियां, दो युवक धरे गए

रायपुर। राजधानी में एक सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ हुआ है। रैकेट भाटागांव के बीएसयूपी कॉलोनी में चल रहा था। रैकेट में रायपुर के अलावा देश के बड़े-बड़े शहरों की लड़कियां भी शामिल है, जो यहां पैकेज पर आती थी। जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक लड़कियों को पसंद पर बुलाया जाता था और तय सीमा के बाद वे फिर वापस अपने शहर लौट जाया करती थी। रेट ही हाईफाई था और कई लड़कियां हफ्ते-दो हफ्ते के पैकेज पर भी आती थी।

भाटागांव के बीएसयूपी कॉलोनी में पुलिस को सेक्स रैकेट संचालित होने की वहां रहने वाले लोगों ने दी थी। उन्होंने शिकायत की थी कि यहां अवैध गतिविधियां चल रही है। सूचना के आधार पर पुरानी बस्ती की पुलिस टीम ने छापेमारा और सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ। पुलिस ने मकान से पांच कॉलगर्ल, दो युवक और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई लड़कियों में दो पश्चिम बंगाल की है, जबिक तीन लड़कियां छत्तीसढ़ के ही अलग-अलग शहरों की बताई जा रही है। रैकेट की सरगना रायपुर की ही रहने वाली है। गिरफ्तार लड़कियों से पूछताछ की जा रही है। VIDEO:

यहाँ भी देखे – जेल में सलमान की जान को खतरा, गैंगस्टर लारेंस विश्नोई ने दी है मारने की धमकी

Back to top button
close