रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 24 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे। राहुल गांधी के दौरे की रूपरेखा और तैयारियों पर विचार करने के लिए कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों वरिष्ठ नेताओं और राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पदाधिकारियों की बैठक 15 अप्रैल रविवार को 11 बजे होगी।
इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और कांग्रेस विधायक दल के नेता टीएस सिंहदेव उपस्थित रहेंगे। राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए न्यौता प्रदेश के पदाधिकारियों ने दिल्ली में मुलाकात के दौरान दिया था।
यहाँ भी देखे – पंडरी कपड़ा मार्केट में चला निगम का बुलडोजर, देखें वीडियो
Add Comment