पंडरी कपड़ा मार्केट में चला निगम का बुलडोजर, देखें वीडियो

रायपुर। नगर निगम प्रशासन ने शनिवार को पंडरी कपड़ा मार्केट में एक बार फिर से अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवा दिया। इसे लेकर व्यापारियों और निगम अधिकारियों के खिलाफ जमकर कहासुनी भी होती रही। सुबह चले इस कार्यवाही में निगम अधिकारियों के साथ ही पुलिस बल भी लगाया गया था। बताया जाता है कि कार्यवाही की चपेट में ऐसे दुकानदार आए हैं, जो नियम विरुद्ध सड़कों तक पक्के शटर और दुकान बनवा लिए हैं। इसके अलावा सड़क के दोनों ओर शटर रखने वाले दुकानदारों पर भी कार्यवाही की गई है। अवैध निर्माण कर सड़क और पार्किंग की जगह घेरने वाले दुकानों पर सीधे बुलडोजर चलावा दिया गया। इसे लेकर कुछ व्यापारियों की निगम अधिकारियों से जमकर कहासुनी भी होती रही। निगम की ओर से आज करीब 11 दुकानों पर कार्यवाही की गई। इसके अलावा 19 दुकानों को चिन्हांकित किया गया है, जिनके दोनों ओर शटर हैं। इसके अलावा करीब 17 दुकानदारों को चिन्हांकित किया गया है, जिन्हें अब नोटिस जारी किया जाएगा।
यहाँ भी देखे – पीलिया पर निगम आयुक्त भड़के, दो अधिकारी निलंबित