छत्तीसगढ़

रायपुर: छग संजीवनी 108-102 के कर्मचारियों ने दिया धरना…नौकरी में वापसी की मांग…जीवीके कंपनी का किया विरोध…

रायपुर। छग संजीवनी 108/102 कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा आज नौकरी में वापसी की मांग को लेकर राजधानी रायपुर में धरना दिया गया। एक दिवसीय इस धरना प्रदर्शन में प्रदेश भर के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

छत्तीसगढ़ संजीवनी 108/102 द्वारा लंबे समय से जीवीके कंपनी प्रबंधन के शोषण के खिलाफ विरोध किया जा रहा है। उक्त कंपनी प्रबंधन द्वारा वहां कार्यरत कर्मियों को 12-12 घंटे की ड्यूटी कराई जा रही है।



ओव्हर टाईम भत्ता भी कर्मियों को नहीं दिया जा रहा है। एक वर्ष पूर्व 550 कर्मियों को जीवीके प्रबंधन ने बिना उचित कारण के नौकरी से पृथक कर दिया था। नौकरी में वापसी एवं अन्य मांगों को लेकर संघ के कर्मचारियों द्वारा आज बूढ़ापारा धरनास्थल में एक दिवसीय धरना दिया। जिसमें अधिकतम संख्या में कर्मियों ने हिस्सा लिया।

संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र राठौर, उपाध्यक्ष शिव साहू, सचिव लोकेश्वर डडसेना, प्रवक्ता पुरशोत्तम यादव ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में पूर्व धरना प्रदर्शन कर मांगे पूरी करने का शासन से आग्रह किया गया था किंतु आज दिनांक तक मांगें पूर्ण नहीं हुई है।
WP-GROUP

राठौर ने बताया कि पुन: उसी जीवीके कंपनी को निविदा देकर कर्मचारियों को और सताने की तैयारियां चल रही है। संघ के कर्मचारी चाहते हैं कि जनहित में संजीवनी की सेवाएं शासन द्वारा खुद चलाई जाए न कि सेवाओं का निजीकरण किया जाए।

शासन में आने के बाद वे कांग्रेस सरकार से एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आग्रह करते हैं कि वादा निभाओ रैली में उठाई गई मांगों को तत्काल प्रभाव से पूर्ण करें।

यह भी देखें : 

शिक्षा विभाग में थोक में दबादले…258 कर्मचारी हुए इधर से उधर…देखें पूरी सूची…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471