छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

बीजेपी मोर्चा-प्रकाष्ठों की बैठक सम्पन्न…सदस्यता की संकल्प के साथ हर घर जोड़े नये सदस्य-उसेंडी

रायपुर। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने पार्टी के मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान को पूर्ण सफल करने का आह्वान करते हर घर जोड़े नये सदस्य का लक्ष्य दिया है। उसेंडी ने कहा कि विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के बीच का समय हमारे लिए चुनौतीपूर्ण रहा है और लोकसभा चुनाव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के पुरुषार्थ के बल पर पार्टी में नए उत्साह का संचार किया है।

पार्टी के सभी मोर्चा-प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को इसी उत्साह के साथ सदस्यता अभियान को संपादित करना है। उसेंडी ने कहा कि सदस्यता अभियान हमारे लिए अपनी विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने और उन्हें अपनी पार्टी से जोडऩे का सुनहरा अवसर है।



इससे पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को लोगों के बीच जाने और उनसे सम्पर्क का पार्टी को लाभ मिलेगा। उसेंडी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताएं और प्रदेश सरकार के महज सात माह के कार्यकाल की विफलताओं, छलावों और राजनीतिक पाखंड के बारे में बताएं।

इस दृष्टि से भी सदस्यता अभियान हमारे लिए एक अच्छा अवसर है। इस अभियान में सभी मोर्चा-प्रकोष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है और सभी कार्यकर्ता सदस्यता के अपने लक्ष्य के लिए प्राण-प्रण से जुट जाएं। बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा-प्रकोष्ठ प्रदेश प्रभारी रामप्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा के संगठनात्मक ढांचे के मजबूत आधार की दृष्टि से सदस्यता अभियान को बेहद महत्वपूर्ण कार्य बताया।
WP-GROUP

 उन्होंने संगठनात्मक कार्य के पुराने अनुभवों को साझा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूर्ण करने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय ने मोर्चा-प्रकोष्ठों के सभी पदाधिकारियों व सदस्यता प्रभारियों से प्रदेश व जिलावार पृथक-पृथक जानकारी ली और सदस्यता अभियान के संबंध में महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

बैठक में महिला मोर्चा, भारतीय जनता युवा मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, किसान मोर्चा, अजा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा व अजजा मोर्चा सहित सभी 11 प्रकाष्ठों के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला संयोजक, सह संयोजक, महामंत्री सदस्यता प्रभारी व सहप्रभारी उपस्थित थे।

यह भी देखें : 

VIDEO: सांसद संतोष पाण्डेय ने लोकसभा में छत्तीसगढ़ी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की बात कही…

Back to top button
close