छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: भिलाई में डोनेशन ऑन व्हील्स की शुरुआत…विधायक देवेन्द्र यादव ने 50 परिवारों के लिए दान किया राशन…निगम को दिए 11 हजार…

भिलाई। नगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव ने भी डोनेशन ऑन व्हील्स योजना की शुरूआत की। उन्होंने 50 परिवारों के लिए राशन दान वितरण कर इस योजना का शुभारंभ भिलाई में किया। साथ ही महापौर ने निगम को 11 हजार रुपए भी दिए।

ज्ञात हो कि प्रदेश की राजधानी रायपुर में इस योजना का शुभारंभ सीएम भूपेश बघेल ने किया था। इसके बाद रविवार को भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव ने 50 परिवार के लिए राशन दान करके इस योजना का शुभारंभ भिलाई में किया। साथ ही महापौर देवेंद्र यादव ने निगम को 11 हजार रूपये भी दिए। यह सभी राशन जरूरत मंद लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

महापौर ने जैसे ही राशन सामग्री दान की तो दान की सामग्री लेने के लिए सरकारी गाड़ी पहुंची। इस योजना के तहत कोई भी दान कर सकता है। आज से भिलाई के दानदाता भी फोन कर सकते हंै। सभी दानदाताओं के घर तक गाड़ी पहुंचेगी।

साथ ही आज युवा यादव कल्याण परिषद ने भी जरूरतमंद लोगों के लिए दान किया है। आज महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को यादव समाज ने 15 क्विंटल राशन दान में दिया है। ताकि वे इस राशन को शहर के उन जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाए। जिन्हें राशन की सख्त जरूरत है। इस मौके पर सुरेंद्र यादव, विक्रम यादव, वीरेंद्र यादव, डॉ सुरेश यादव आदि उपस्थित थे।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471