Breaking Newsक्राइमछत्तीसगढ़स्लाइडर

बड़ी खबर: दंतेवाड़ा में फिर बड़ा नक्सली हमला… दूरदर्शन के कैमरामैन की मौत… ASI और एक जवान शहीद

दंतेवाड़ा। जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने एम्बुश लगाकर जवानों को फंसाया और ताबड़तोड़ फोयरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से दो जवान शहीद हो गए वहीं, दूरदर्शन के कैमरामैन की भी मौत हो गई। मुठभेड़ में कई जवान घायल भी हुए हैं। घायल जवानों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जवानों के सहयोग के लिए जिला मुख्यालय से अतिरिक्त फोर्स रवाना किया गया है।

दंतेवाड़ा पुलिस टीम मंगलवार को अरनपुर थाना क्षेत्र में सुबह गश्त पर निकली हुई थी। पुलिस टीम निलावाया के जंगल पहुंची तो पहले से मौजूद नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से जवान संभल नहीं पाए और नक्सलियों के निशाने पर आ गए। मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर रुद्रप्रताप सिंह और सहायक आरक्षक मंगलराम घटनास्थल पर ही शहीद हो गए। वहीं विष्णु नेताम और राकेश गौतम घायल हो गए। साथ ही दूरदर्शन के कैमरामैन अचिता नंद साहू की भी मौत हो गई।

Rakesh Kaushal



बताया गया कि मुठभेड़ लगभग एक घंटे तक चली। घटना की सूचना मिलने ही जिले से अतिरिक्त पुलिस बल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। घायल जवानों को जिला अस्पताल लाया गया है। दंतेवाड़ा एसपी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

घटना के संबंध में डीआईजी पी. सुंदर राज ने पत्रकारों को बताया कि अभी पुलिस पार्टी घटनास्थल से वापस नहीं लौटी है। टीम के आने के बाद ही घटना की मुख्य वजा बता पाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव बहिष्कार करने के लिए नक्सली लगातार पुलिस और चुनाव दल को दिक्कत पैदा करने के लिए घटना को अंजाम दे रहे हैं। चुनाव को लेकर नक्सली बौखला गए हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली से दूरदर्शन की टीम यहां चुनाव कवरेज करने के लिए आई थी। यह टीम भी नक्सलियों के एम्बुश में फंस गई और उसके कैमरामैन की मौत हो गई।



ज्ञात हो कि नक्सली बस्तर में विधानसभा चुनाव का विरोध कर रहे हैं। नक्सली अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए रोज घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बैनर-पोस्टर लगाकर भी विरोध कर रहे हैं।

ज्ञात हो कि दंतेवाड़़ा का निलावाय क्षेत्र में 1998 के बाद पहली बार मतदान कराया जाएगा। इसके लिए मतदान केन्द्र बनाया गया है। जिसका नक्सली लगातार विरोध कर रहे हैं।

यह भी देखें : BREAKING: दंतेवाड़ा में फिर बड़ा नक्सली हमला, ASI और एक जवान शहीद, मीडियाकर्मी को लगी गोली… मौत की खबर 

Back to top button
close