खेलकूददेश -विदेशस्लाइडर

शानदार खेल दिखा इतिहास रचने से चूक गईं भारत की गोल्फर अदिति… चौथे स्थान पर रहीं…

टोक्यो: टोक्यो ओलिंपिक 2020 के गोल्फ कोर्स से भारत के लिए अच्छी और बड़ी खबर सामने आई है। यहां भारत की महिला गोल्फर अदिति अशोक ने बड़ा कमाल किया है। उन्होंने गोल्फ में भारत के लिए मेडल तो नहीं जीता, पर इस खेल को देश में नई पहचान दिलाने का काम किया है।

अदिति दुनिया की 200वें नंबर की गोल्फर हैं, लेकिन अपने कमाल के खेल से उन्होंने मौजूदा वर्ल्ड नंबर वन अमेरिका की नेली कोर्डा और पूर्व वर्ल्ड नंबर वन लीडिया को को कड़ी टक्कर दी है। 23 साल की अदिति सिर्फ एक शॉट से मेडल जीतने से चूक गईं।

भारत की अदिति अशोक ओलंपिक खेलों की गोल्फ स्पर्धा में खराब मौसम से प्रभावित चौथे दौर में तीन अंडर 68 का स्कोर करके चौथे स्थान पर रहीं। अदिति का कुल स्कोर 15 अंडर 269 रहा और वे दो स्ट्रोक्स से चूक गईं। ओलंपिक में ऐतिहासिक पदक के करीब पहुंची अदिति ने सुबह दूसरे नंबर से शुरुआत की थी, लेकिन वे बाद में पिछड़ गईं।

रियो ओलंपिक में 41वें स्थान पर रहीं अदिति ने हालांकि आशातीत प्रदर्शन किया है।आखिरी दौर में उन्होंने पांचवें, छठे, आठवें, 13वें और 14वें होल पर बर्डी लगाया और नौवें तथा 11वें होल पर बोगी किए। दुनिया की नंबर एक गोल्फर नैली कोरडा ने दो अंडर 69 के साथ 17 अंडर कुल स्कोर करके स्वर्ण पदक जीता।

तूफान के कारण कुछ समय खेल बाधित रहा जब 16 होल पूरे हो चुके थे।अदिति पूरे समय पदक की दौड़ में थीं, लेकिन दो बोगी से वह को से पीछे रह गईं, जिन्होंने आखिरी दौर में नौ बर्डी लगाए। बता दें कि इस बार अदिति ने क्वालीफाइंग लिस्ट में 45वें स्थान पर रहते हुए टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया था।

टोक्यो ओलंपिक अदिति का दूसरा ओलंपिक है। इससे पहले वह रियो ओलंपिक में भी भाग ले चुकी हैं। हालांकि वहां वे 41वें स्थान पर रही थीं।

Back to top button
close