छत्तीसगढ़

8-8 लाख के दो ईनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर

जगदलपुर। मिलेट्री डी कंपनी के 8-8 लाख के दो ईनामी हार्डकोर नक्सलियों ने दंतेवाड़ा पुलिस के समक्ष आत्मसर्पण किया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों ने आंध्रप्रदेश के बड़े नक्सली लीडरों पर प्रताडऩा एवं भेदभाव का आरोप लगाया है।


बस्तर आईजी विवेकानंद सिंहा एवं एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया कि समर्पित नक्सली अलग-अलग नक्सली घटनाओं में कुल 29 जवानों की हत्या में शामिल रहे हैं। इन दोनों नक्सलियों के उपर 8-8 लाख रूपए का इनाम रखा गया था। आत्मसमर्पित नक्सली मंजुला और सुंदर कोर्राम माओवादियों के मिलिट्री दल के सक्रिय सदस्य हैं जो छत्तीसगढ़ के मूल निवासी हैं। अधिकारियों ने बताया कि समर्पित नक्सलियों को शासन के नियमों के तहत दस-दस हजार की राशि प्रदान की गई है

यह भी देखे – नक्सली फरमान से डरे हुए हैं तेंदूपत्ता संग्राहक, संग्रहण करने नहीं आ रहे सामने

Back to top button
close