रायपुर/दुर्ग। पूर्व मंत्री हेमचंद यादव की अंतिम यात्रा 12 अप्रैल को सुबह आठ बजे निवास स्थान बैगापार दुर्ग से निकलेगी। अंतिम यात्रा शीतला मंदिर, कंकालीन चौक, पंचमुखी मंदिर, चंडी मंदिर, शिवपारा, गवलीपारा, शनिचरी बाजार होते हुए सुबह नौ बजे भाजपा के दुर्ग कार्यालय पहुँचेगी। यहां हेमचंद यादव का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। अंतिम दर्शन के बाद शवयात्रा जवाहर चौक, मोती कॉम्पलेक्स, इंदिरा मार्केट, फरिश्ता चौक, पोलसाय पारा, होटल मान चौक शिक्षक नगर होते हुए दोपहर 12 बजे हरना बांधा मुक्ति धाम पहुंचेगी। हेमचंद यादव को पार्थिव शरीर बुधवार की शाम को विशेष विमान से राजधानी पहुँचेगा। यहां से उनके शव को सड़क मार्ग से दुर्ग ले जाया जाएगा। उक्त जानकारी सीतश समर्थ ने दी है।
यहाँ भी देखे – पूर्व मंत्री हेमचंद यादव का निधन
Add Comment