देश -विदेशसियासतस्लाइडर

अशोक गहलोत को ट्विटर पर धमकी, घर पर हमला करने वालों को 10 लाख देने का ऐलान

नई दिल्ली। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के संगठन महासचिव अशोक गहलोत के घर पर हमला करने की धमकी ट्विटर पर दी गई है। गहलोत के एक ट्वीट पर कमेंट करके यह धमकी दी गई है। इसमें गहलोत के घर पर हमला करने वाले को दस लाख रुपए देने की घोषणा की गई है। इस संबंध में कांग्रेस नेता लोकेश शर्मा ने जयपुर पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है।



अशोक गहलोत ने मंगलवार को होने वाले भारत बंद के दौरान शांति की अपील करते हुए ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि लोकतंत्र में प्रदर्शन शांतिपूर्ण होने चाहिए, हिंसा का लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है। इसी ट्वीट के जवाब में प्रभाकर पांडे नाम के ट्विटर हैंडल से लिखा गया कि जो भी अशोक गहलोत के घर हमला करेगा उसे 10 लाख रुपए दिए जाएंगे।

यहाँ भी देखे – पोलावरम बांध मामला: अमित जोगी ने नंदकुमार साय से पूछे पांच सवाल, ढाई महीने में कैसे बदल गया सुर, साय का वीडियो किया जारी

 

Back to top button
close