रायपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के अनिश्चितकालीन हड़ताल के 36वें दिन संघ की 5 पदाधिकारियों ने आमरण अनशन का आगाज कर दिया है। यह पांचों महिलाएं भूखी-प्यासी तब तक अनशन में बने रहेंगी जब तक सरकार इनकी मांगों पूरी नही कर देती। संघ की रायपुर जिला अध्यक्ष भुनेश्वरी तिवारी ने बताया कि जब तक हमारी सांसे रहेगी तब तक अनशन जारी रहेगा। हम पांचों में से किसी को भी कुछ होता है तो 5 की जगह 25 महिलाएं आमरण अनशन को जारी रखेगीं।
सरकार को हमारी जायज मांगों पर विचार कर मांग पूरी करनी ही होगी। अगर सरकार अपनी जिद पर अड़ी है तो अब यह हमारी भी जिद है। जब वह अपनी जिद नहीं छोड़ेगी हम भी नहीं मानेंगे। इस बार सरकार को तो हमारी मांगों के आगे झुकना होगा। आमरण अनशन में संघ की प्रांतीय अध्यक्ष पद्मावती साहू, रायपुर जिला अध्यक्ष भुनेश्वरी तिवारी, सारिका तिवारी कोषाध्यक्ष, नीता काजवे जिला सचिव, संतोषी साहू ब्लॉक अध्यक्ष आरंग शामिल हैं।
यहाँ भी देखे – आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं आज से आमरण अनशन पर, हड़ताल के 36 दिन पूरे
Add Comment