छत्तीसगढ़स्लाइडर

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं आज से आमरण अनशन पर, हड़ताल के 36 दिन पूरे

रायपुर। छग जुझारू आंगनबाड़ी सहायिका कार्यकर्ता कल्याण संघ द्वारा 6 सूत्रीय मांगों को लेकर आज 36 वें दिन भी धरना प्रदर्शन ईदगाहभाटा मैदान में जारी रहा। संघ की प्रांताध्यक्ष पदमावती साहू एवं रायपुर जिला अध्यक्ष भुवनेश्वरी तिवारी ने जानकारी देते हुये बताया कि राज्य शासन द्वारा मांगों की पूर्ति करने के बजाय सेवा समाप्त कर नई नियुक्तियां की जा रही है। शासन के दमनात्मक रवैये का प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ एक जुट होकर मुकाबला कर रही है।

उन्होंने कहा कि संघ की सदस्याओं ने आज से आमरण अनशन शुरू कर दिया है। शासन की विभिन्न योजनाओं को अमलीजामा पहनाने वाली सहायिकाएं एवं कार्यकर्ता न्यूनतम वेतन 18 हजार रू प्रतिमाह से कम पर समझौते के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती है आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं आमरण अनशन जारी रखेंगी। श्रीमती साहू ने कहा कि अडिय़ल रवैया अपनाने से मासूम बच्चों का नुकसान हो रहा है। मुख्यमंत्री छग को नई नियुक्तियां करने के बजाय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करना चाहिए।

यहाँ भी देखे –  बर्खास्तगी के सदमे ने ले ली दो आंगनबाड़ी सहायिकाओं की जान

Back to top button
close