बर्खास्तगी के सदमे ने ले ली दो आंगनबाड़ी सहायिकाओं की जान

जगदलपुर। बस्तर जिले में आंदोलनरत दो आंगनबाड़ी सहायिकाओं की बर्खास्तगी आदेश के सदमे से जान चली गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ से जुड़े नेत्रियों का कहना है कि यह लोग बर्खास्तगी आदेश मिलने से सदमे में थे और इन दोनों की मौत हो गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ से जुड़ी नेत्री गीता ठाकुर के अनुसार बकावंड ब्लाक के तारापुर की महिला पदमा जो कि सहायिका का काम करती थी। इसी प्रकार बामनरास की आंगनबाड़ी सहायिका गंगी बाई के नाम से बर्खास्तगी लेटर जारी होने से उसके सदमें में उसकी जान चली गई।
ज्ञात हो कि गंगी बाई के 5 बच्चे हैं, जिनमें से पांचवां बच्चा का जन्म 25 दिन पूर्व ही हुआ है, इसकी मौत 28 मार्च को हो गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गंगा ठाकुर ने इस बात की पुष्टि की है। श्रीमती ठाकुर ने बताया कि सरकार की नीति के कारण उक्त महिला की जान चली गई, यदि सम्मानजनक मानदेय मिलता तो आंदोलन नहीं करना पड़ता और उसकी जान बच जाती। इसी प्रकार के अन्य मामले में एक अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भी मौत हो गई है, जिसके परिवार के लोगों को आर्थिक सहायता भी इन कार्यकर्ताओं ने उपलब्ध करवाया।
यहाँ भी देखे – BREAKING : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर बड़ी कार्रवाई : 100 कार्यकर्ता बर्खास्त