Breaking Newsक्राइमछत्तीसगढ़बस्तर

एरिया डोमिनेशन पर निकली थी फोर्स, तभी IED ब्लास्ट की चपेट में आया जवान..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा-बीजापुर जिले की सरहद पर IED ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जवान घायल हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार घायल जवान का नाम सीताराम कुडियम है। बम डिफ्यूज करते समय जवान ब्लास्ट की चपेट में आ गया था। घायल जवान का दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामला नेलसनार थाना क्षेत्र का है।

 

बता दें कि पुलिस पार्टी बांगापाल से करीब 3 किमी अंदर एरिया डोमिनेशन के लिए निकली हुई थी। नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से IED प्लांट कर रखे थे। सर्चिंग के दौरान BDS (बम निरोधक दस्ता) की टीम ने एक प्रेशर IED बरामद किया। जिसे जवान डिफ्यूज किया जा रहा था। बम को डिफ्यूज करने के दौरान जोर का धमाका हुआ और इसकी चपेट में जवान सीताराम आ गया।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471