Karnataka Election 2023 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां पूरी तैयारी में जुटी हुई हैं। वहीं कांग्रेस ने चुनाव को लेकर ऑब्जर्वर की सूची जारी की है। जिसमें कुल 66 ऑब्जर्वर बनाए गए हैं। इस चुनावी रण में छत्तीसगढ़ के तीन नेताओं को भी जिम्मेदारी मिली है।
कर्नाटक चुनाव में छत्तीसगढ़ विधायक विकास उपाध्याय, विधायक शैलेश पांडे और पंकज शर्मा विधानसभा ऑब्जर्वर बनाए गए हैं।
Add Comment