चीते के हमले से वृद्ध की मौत, जंगल में मिली लाश

रमेश अग्रवाल, रायगढ़। मुरकुटा पहाड़ के जंगल से लकड़ी काटने गए वद्ध की कल शाम लाश मिली जिसे जंगली जानवरों ने खा लिया था। चीते की उपस्थिति की आशंका होने से गांव में दहशत व्याप्त हैं। वद्ध दो अप्रेल से गायब था। परिजनों ने खोजबीन की और पता नहीं लगने पर कल गांव के पांच सात लोग मिलकर जंगल गए तो वह मृत पड़ा था। लाश पूरी तरह सड़ चुकी थी।
पुनाराम राठिया नामक यह वद्ध अपने भतीजों के साथ रहता था। परिवार नहीं होने से किसी ने उसके गायब होने पर ध्यान नहीं दिया। लाश की हालत देख कर लोगों का अनुमान हैं कि चीता ने उस पर हमला किया है क्योंकि लाश का 75 प्रतिशत हिस्सा गायब है जिससे किसी बड़े जंगली जानवर का शिकार होने का अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है। शव की शिनाख्त भी सिर्फ कपड़ों से हो सकी है। पुनाराम की लाश जहां मिली उससे 150 फुट उपर पहाड़ पर उसके जूते व टंगिया भी मिला है। इससे लगता है कि किसी जानवर ने वहां से घसीट कर उसे नीचे लाया होगा। फॉरेसिंक एक्सपर्ट के साथ वन अधिकारियों ने भी घटनास्थल की जांच की है। लाश को जोबी पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इसके बाद ही मौत का कारण का पता चल सकेगा।
यहाँ भी देखे – इस शहर में लोगों से ज्यादा हो गई है इसकी संख्या…