Breaking Newsचुनाव 2019देश -विदेशसियासतस्लाइडर

प्रतिबंध हटते ही साध्वी प्रज्ञा उतरी प्रचार में…कहा…प्रभु भक्ति के बाद अब राष्ट्रभक्ति…

भोपाल। तीन दिन बाद चुनाव प्रचार में उतरीं साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि उनका पूरा जीवन भक्ति को समर्पित है। पहले का जीवन भी भक्ति में बीता, आगे का जीवन भी भक्ति में बीतेगा। चुनाव लडऩा भी देश का काम है और यह भी राष्ट्रभक्ति है।



साध्वी प्रज्ञा के चुनाव प्रचार पर आयोग के 72 घंटे तो पूरे हो गए, लेकिन जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बैन के दौरान प्रचार का आरोप लगाते हुए नोटिस भेजा है। उनके खिलाफ प्रतिबंध के तीन दिन के दौरान चुनाव प्रचार करने की शिकायत की गई थी। अधिकारी को प्रज्ञा के जवाब का इंतजार है।
WP-GROUP

साध्वी प्रज्ञा के चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध के 72 घंटे पूरे हो गए। वह आज से जनसंपर्क, सभा, रैलियां कर सकेंगी। बाबरी मस्जिद केा गिराने जाने में संलिप्तता और गर्व महसूस करने वाले बयान के बाद उनके विरुद्ध चुनाव आयोग ने कार्रवाई की थी।

यह भी देखें : 

रायपुर: AIIMS में बड़ी लापरवाही…मरीज की जान से खिलवाड़…एक्सपायरी डेट की दवाएं मरीज को लगाई गई…हालत नाजुक…

Back to top button
close