छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अमेरीका से लौटने के बाद 21 को बेंगलुरू जाएंगे…22 को बेंगलुरू और अम्बिकापुर के कार्यक्रमों में होंगे शामिल…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अमेरिका के दस दिवसीय प्रवास से नई दिल्ली लौटने के बाद 21 फरवरी को दोपहर 1.55 बजे नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से विमान द्वारा रवाना होकर शाम 4.50 बजे बेंगलुरू पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बेंगलुरू में रात्रि विश्राम करेंगे। श्री बघेल 22 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे बेंगलुरू के आईटीसी गार्डेनिया में आयोजित  हिन्दू हडल  कार्यक्रम में शामिल होंगे।





WP-GROUP

मुख्यमंत्री दोपहर 12.45 बजे बेंगलुरू से विमान द्वारा रवाना होकर अपरान्ह 3.45 बजे सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर की दरिमा एयरस्ट्रीप पहुचेंगे। श्री बघेल शाम 4 बजे अम्बिकापुर स्थित सरगुजा पैलेस में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 6 बजे विमान द्वारा स्वामी विवेकानन्द एयरपोर्ट रायपुर लौटेंगे।

यह भी देखें : 

रायपुर।भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे रायपुर…सीएम भूपेश बघेल पर साधा निशाना…कहा…अभी हनीमून पिरेड पर हैं…

Back to top button
close