ट्रेंडिंगवायरल

इस शहर में लोगों से ज्यादा हो गई है इसकी संख्या…

महाराष्ट्र के पुणे में कुल वाहनों की संख्या शहर की जनसंख्या को भी पार कर चुकी है। यह पहली बार है जब देश के किसी शहर में वाहनों की संख्या जनसंख्या से भी ज्यादा है। क्षेत्रीय यातायात कार्यालय (आरटीओ) के प्रमुख बाबासाहेन अजरी ने बताया कि ‘शहर की कुल जनसंख्या लगभग 35 लाख के आसपास है जबकि पंजीकृत वाहनों की 36.2 लाख को पार कर चुकी है। उन्होंने आगे बताया पंजीकृत वाहनों की संख्या पिछले साल 33.37 लाख (2016-2017) थी।

31 मार्च 2018 तक 2 लाख 80 हजार नए वाहन का पंजीकृत किए जा चुके हैं। अजरी ने कहा 2017 के मुकाबले मौजूदा वर्ष 2018 में पंजीकृत चार पहिया वाहनों की संख्या 5.8 9 लाख से बढ़कर 6.45 लाख हो गई जबकि पंजीकृत दोपहिया वाहनों की संख्या 24.97 लाख से बढ़कर 27.03 लाख हो दर्ज की गई। बता दें कि वाहनों की बढ़ती संख्या पुणे के लिए एक नया सिर दर्द बनती जा रही है। इसके साथ ही शहर में बढ़ता पॉल्यूशन भी लोगों के लिए चिंता का विषय है। फिलहाल मेट्रो ट्रेन और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के विकल्पों को बढ़ाने से ही इन समस्याओं से पार पाया जा सकता है।

यहाँ भी देखे –  चैम्पियन कबूतर की चोरी का खुलासा, कामठी से 53 कबूतर जब्त, 4 गिरफ्तार

Back to top button
close