छत्तीसगढ़

CG Weather Update: 10 नवंबर के बाद कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका

रायपुर। CG Weather Update: उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के प्रभाव से अब प्रदेश के मौसम में ठंडकता बढ़ गई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उत्तर से आने वाली ठंड का प्रभाव 10 नवंबर के बाद और बढ़ेगा। इससे न्यूनतम तापमान में और कमी आएगी और कड़ाके की ठंड पड़ेगी। प्रदेशभर में शनिवार को 33.2 डिग्री सेल्सियस (अधिकतम तापमान) के साथ रायपुर सबसे गर्म रहा। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर 12.2 डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम तापमान) के साथ सबसे ठंडा रहा।

आज शुष्क रहेगा मौसम, न्यूनतम तापमान में नहीं होगा बदलाव
जगदलपुर का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में लगातार उत्तर से शुष्क हवा आ रही है। इसके प्रभाव से रविवार को मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ आउटर में सुबह और रात में ठंड में बढ़ोतरी हुई है। ठंड के चलते ऊलन बाजार भी सजने शुरू हो गए है।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471