Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

अमरनाथ यात्रा के दौरान रायपुर की महिला की हार्ट अटैक से मौत…साथ में 17 लोगों का दल है…

रायपुर। राजधानी रायपुर की एक वृद्ध महिला की अमरनाथ यात्रा के दौरान हार्ट अटैक से मौत होने की खबर है। उनके साथ छत्तीसगढ़ से 17 लोगों का दल साथ में हैं।



मिल रही जानकारी के अनुसार गुरुवार को अमरनाथ यात्रा से लौटते वक्त रायपुर निवासी पल्लवी खोकले की तबियत बिगड़ गई। उसके सीने में अचानक दर्द होने लगा। तत्काल उसे श्रीनगर के मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया,जहां गुरुवार की सुबह करीब 11.30 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
WP-GROUP

अमरनाथ यात्रा के लिए रायपुर से कुछ दिन पहले 17 लोग एक साथ रवाना हुए थे। पल्लवी खोकले भी उसी दल में शामिल थीं।

यह भी देखें : 

विधानसभा में हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक…महंत, भूपेश, सिंहदेव सहित सदस्य गण थे उपस्थित…

Back to top button