सुकमा। छत्तीसगढ़ की सुकमा जिला पुलिस ने दबिश देकर आठ नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जिनमें से 7 जनमिलिशिया सदस्य एवं एक डीएकेएमएस का सदस्य है। बस्तर आईजी विवेकानंद सिंहा एवं एसपी अभिषेक मीणा ने बताया कि फूलबगड़ी थाने से पुलिस का संयुक्त बल गश्त सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था।अब क्या धमाका ऑफर लेकर आया है रिलायंस जियो, जाननें के लिए पढ़े पूरी खबर
ग्राम सिरसेट्टी के निकट जंगल में कुछ संदेही किस्म के लोग पुलिस को देखकर भागने लगे, जिनका पीछा कर 8 नक्सलियों मड़कम कोना, पदामी जोगा, पदामी सुक्का, पदामी भीमा, पदामी कोसा, पदामी हांदा, पदामी जोगा सभी जनमिलिशिया सदस्य एवं कवासी लखमा डीएकेएमएस सदस्य को दबोच लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि पकड़ाए नक्सली हत्या, हत्या का प्रयास, आगजनी, अपहरण, लूटपाट, पुलिस पर फायरिंग, बारूदी विस्फोट एवं सड़क काटने जैसी संगीन वारदातों में शामिल रहे हैं। पकड़े गए नक्सलियों से पूछताछ के दौरान नक्सली गतिविधियों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं।
यहाँ भी देखे – बीजापुर में 9 नक्सली गिरफ्तार, विस्फोट आगजनी समेत कई वारदातों रहे शामिल
Add Comment