नवरात्र: शक्ति की भक्ती शुरू, पहले दिन शैलपुत्री की अराधना

रायपुर। शक्ति की भक्ती का महापर्व आज बुधवार से शुरू हो गया। सुबह से ही भक्त देवी मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचे लगे। वहीं शहर में बनाए विभिन्न पंडालों में दोपहर से दुर्गा मां की मूर्ति स्थापित करने का दौरा शुरू हुआ।
भक्त गाजे-बाजे के साथ मूर्ति लेकर आए। आज से भक्त 9 दिनों तक मां की अराधना में डूब जाएंगे। शारदीय नवरात्रि के लिए शहर में आकर्षक रूप से मंदिर एवं पंडालों को सजाया गया है। मूर्तिकार विभिन्न स्वरूपों में मूर्ति को आकार दिया है जो आकर्षक लग रहे हैं।
मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना
नवरात्र पर देवी पूजन और नौ दिन के व्रत का बहुत महत्व है। नवरात्र के नौ दिनों में मां के अलग-अलग रुपों की पूजा की जाती है। इस बार नवरात्र 10 से 19 अक्टूबर तक रहेगा। 18 अक्टूबर को अंतिम नवरात्रि होगी।
नवरात्रि का पहला दिन कलश स्थापना के साथ शैलपुत्री एवं ब्रह्मचारिणी मां की पूजा की जाती है। दूसरा दिन चंद्रघंटा पूजा, तीसरा दिन कुष्मांडा,चौथा दिन. स्कंदमाता, 5वां दिन सरस्वती, छठां दिन कात्यायनी, सातवां दिन कालरात्रि, आठवां दिन महागौरी की पूजा की जाती है।
पहले दिन शैलपुत्री की पूजा होती है। शैलराज हिमालय की कन्या होने के कारण इन्हें शैलपुत्री कहा गया है। मां शैलपुत्री दाएं हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल का पुष्प लिए हुए हैं। इनका वाहन वृषभ है नवदुर्गाओं में मां शैलपुत्री का महत्व और शक्तियां अनन्त हैं। इस बार नवरात्र के पहले ही दिन मां ब्रह्मचारिणी की भी पूजा होगी।
यह भी देखे : ओडिशा को ‘तितली’ से खतरा, Alert जारी