दुर्ग। दुर्ग में एक अनूठी चोरी की रिपोर्ट हुई है। चोरी की रिपोर्ट ऐसी है, जिससे पुलिस अफसर से लेकर जवान तक हैरान परेशान है। दरअसल दुर्ग के पद्मनाभपुर थाने में कबूतर चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। ये चोरी रथिन्द्रनाथ मायती के छत से हुई है, जहां कबूतरों के लिए छोटे-छोटे घर तैयार किये गये थे। तकरीबन 125 से ज्यादा कबूतर की चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कबूतर के मालिक की शिकायत पर पदमनाभपुर चौकी पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच में जुट गई है। कबूतर चोरी का मामला बहुत ही ख़ास है क्योकि चोरी गए कबूतर कोई आम नहीं बल्कि सभी चेम्पियन है और अब तक इन कबूतरों ने कई पदक जीता था। जिन कबूतरों की चोरी हुई है, वो सभी कई प्रतियोगिता में भाग ले चुके थे और पदक भी जीता था। पूरी तरह से ट्रेंड और दक्ष ये कबूतर की बदौलत ही रथिन्द्र नाथ मायती को कई पदक और इनाम की राशि हासिल की थी। राजू बंगाली को इन कबूतरों से बेहद प्यार था।
जब से उन्हें कबूतर चोरी की जानकारी मिली है, वो बेहद परेशान है। दरअसल मई और जून में कबूतर की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता है जिनमें इन कबूतरों को हिस्सा लेना था, लेकिन अब वो कबूतर ही गायब हो गये हैं.. शक है की प्रतियोगिता की वजह से ही जान बूझकर कबूतरों की चोरी की गई है।
बताया जाता है कि चोरी हुए कबूतरों में कई तरह की खासियत थी। उडऩे से लेकर उनकी इंटेलिजेंसी लोगों को हैरान कर देती थी। लिहाजा इसकी कीमत भी लाखों में आंकी जाती था। रथिन्द्र इस कदर कबूतर के दीवाने थे कि एक-एक कबूतर की बोली वो हजारों-लाखों में लगाने को तैयार रहते थे। इन कबूतरों की खासियत ये थी कि वे 10 से 12 घंटे लगातार आसमान में उड़ सकते हैं। रथिन्द्र एक-एक कबूतर को 15 हजार से लाखो रूपये में भी खरीदने को तैयार रहते थे। उनके कबूतर को दिल्ली ,मुंबई के अलावा कई राज्यों के कबूतर शौक़ीन देखने आते थे। कबूतर प्रतियोगिता में लगातार चेम्पियन बने रहने की वजह से केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल हैदराबाद में अजय भारतंग ने अब तक 25 से अधिक ऊँची नस्ल के कबूतर उन्हें भेंट किया था, जिसमे उन्होंने कबूतरों के पैरो पर डीआईजी लिखा हुआ टैग भी लगा रखा है उन कबूतरों में से भी 10 से अधिक टैग लगे कबूतर चोरी हुए हैं।
यहाँ भी देखे – जाल फेंका मछली के लिए और फंस गई बाइक, वह भी चोरी की
Add Comment