राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में मध्यप्रदेश के बॉडर से लगे खैरागढ़ विकासखंड के लछना पंचायत क्षेत्र में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की पुलिस मुखबिर होने के शक में हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों का एक दल रविवार की रात करीब 8 बजे ग्राम बोरला पहुंचे और यहां रहने वाले आदिवासी चैतराम और राजकुमार का पता पूछते हुए उसके घर पहुंचे और उसे अपने साथ ले गये। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों द्वारा दोनो आदिवासी को नक्सलियों द्वारा ले जाने का विरोध भी किया, लेकिन नक्सलियों ने यह कहते हुए दोनों को अपने साथ ले गये कि दोनों से कुछ पूछताछ करने के बाद छोड़ देंगे।
लेकिन इसके बाद दोनों आदिवासी घर नहीं लौटे बल्कि दोनों की लाश आज सुबह लछना पंचायत क्षेत्र में मिली। नक्सलियों ने दोनों की हत्या कर दी। पुलिस ऐसा संदेह व्यक्त कर रही है कि करीब एक से डेढ़ माह पूर्व इसी क्षेत्र में दो नक्सली मारे गए थे। नक्सलियों को शक था कि चैतराम और राजकुमार पुलिस के मुखबिर है और उनकी ही मुखबिरी के कारण उनके साथी नक्सली मारे गए थे।
यहाँ भी देखे – नक्सलियों ने की युवक की हत्या, मुखबिरी का शक
Add Comment