देश -विदेशवायरलस्लाइडर

आपके घर के आसपास हैं बंदर… तो रहे सतर्क, यहां तो बच्चे को ही उठा ले गया

कटक। ओडिशा के कटक जिले के तालाबस्ता गांव में एक चौंका देने वाली घटना में एक बंदर 16 दिन के बच्चे को उठा ले गया। घटना के समय बच्चा सो रहा था। बंदर को पकडऩे के लिए व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन अभी तक न बच्चे और न ही बंदर का कोई पता चल सका है। बच्चे का अभी तक नाम भी नहीं रख गया था।
बताया जा रहा है कि घटना के समय बच्चे पापा रामकृष्णा नायक उसके पास ही में लेटे हुए थे। उनकी पत्नी सरोजिनी सुबह जल्दी उठ गई थीं और कुछ काम कर रही थीं। सुबह करीब छह बजे उन्होंने देखा की एक बंदर घर की बाउंड्री को पार करके आया और बच्चे को लेकर भाग गया। जब तक वह चिल्लातीं, तब तक बंदर जा चुका था।

उनकी एक रिश्तेदार परमीला ने बताया, बच्चा मच्छरदानी के अंदर सो रहा था। बंदर ने मच्छदानी को उठाया और उसे लेकर भाग गया। सरोजिनी ने बच्चे को लेकर जाते देखा था। परिवार के अन्य सदस्यों ने बताया कि बच्चा इसलिए रो नहीं सका क्योंकि वह समय से पहले पैदा हो गया था और बहुत कमजोर था। कटक में इलाज के बाद उसे गुरुवार को घर लाया गया था। रामकृष्ण के एक अन्य रिश्तेदार सुरेश ने कहा, हम बच्चे के स्वास्थ्य को लेकर बहुत फिक्रमंद हैं। यह रामकृष्ण और सरोजिनी का पहला बच्चा था। करीब 500 ग्रामीणों के साथ वन अधिकारियों ने तलाशी अभियान में हिस्सा लिया। छोटे-छोटे दल बनाए गए ताकि गांव और उसके सटे हुए इलाके में हरेक पेड़, घर और मैदानों में बच्चे की तलाश की जा सके लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी।

यहाँ भी देखे – आप एसबीआई के ग्राहक हैं तो आपके काम की है ये खबर, जानें क्या बदलाव ला रहा है ये बैंक अप्रैल महीने में….

Back to top button
close