छत्तीसगढ़

हड़ताल में गए स्वास्थ्य कर्मचारियों से वापस आने की अपील

गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.के. तिवारी ने हड़ताल में गए स्वास्थ्य कर्मचारियों से वापस आने की अपील की है। उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि वर्तमान में मौसमी बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया, डायरिया तथा अन्य बीमारियों के फैलने की संभावना अधिक होती हैं। जिले में मलेरिया, डायरिया, महामारी संभावित अनेक क्षेत्र हैं।

स्वास्थ्य कर्मचारियों का दायित्व जनकल्याण से संबंधित है। अतएव जनसेवा भावनाओं के मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल से वापस आएं और जनसेवा संबंधी अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

यहाँ भी देखे : बरसते पानी में भी जारी रही 108-102 कर्मचारियों की हड़ताल…महिला कर्मचारियों ने की 14 को मुंडन की घोषणा

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471