राजनांदगांव। रायफल सफाई के दौरान गोली चलने से एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान ईश्वर साहू बताया गया है जिसे राजधानी रायपुर ले जाया गया। गुरुवार को औंधी थाना के गट्टेपायली कैंप में आरक्षक अपने राइफल की सफाई कर रहा था। लोडेड रायफल की सफाई के दौरान एकाएक पिस्टल से गोली चल गई, गोली सीधे ईश्वर साहू के पेट में आ धंसी, जिसके बाद वो लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। साथी जवानों ने तत्काल ईश्वर साहू को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गंभीर हालत देखते हुए डाक्टरों ने ईश्वर साहू को रायपुर रेफर कर दिया। घायल जवान का काफी मात्रा में खून बह जाने की वजह से जवान की हालत बेहद गंभीर है।
यहाँ भी देखे – बीजापुर में आईईडी ब्लॉस्ट, दो जवान गंभीर
Add Comment