छत्तीसगढ़
बीजापुर में आईईडी ब्लॉस्ट, दो जवान गंभीर

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार को हुई आईईडी ब्लास्ट में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल आरक्षकों के में भुवनेश्वर यादव और एपीसी पूरन सिंह शामिल हैं। घायल जवानों की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एरिया डोमिनेशन पर जवानों की टीम निकला हुई थी। इसी दौरान तारलागुड़ा थानाक्षेत्र के दुदेडा में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी की चपेट में जवान आ गए। घायल दोनों जवान सीएएफ 12 बटालियन के हैं। एसपी मोहित गर्ग ने घटना की पुष्टि की है।