छत्तीसगढ़सियासत

सांसद छाया वर्मा के नेतृत्व में निकली कांग्रेस की पदयात्रा

रायपुर। कांग्रेस जनअधिकार पदयात्रा के दूसरे चरण में सोमवार को सांसद श्रीमती छाया वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राजधानी के संत रविदास वार्ड में पदयात्रा निकाली गई। इस रैली शहर अध्यक्ष विकास उपाध्याय, पारस चोपड़ा, कुमार मेनन, धनंजय सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरूष कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल रहे।
कांग्रेस द्वारा निकाली गई पदयात्रा में आज श्रीमती छाया वर्मा थॉली बजाते हुए महंगाई का विरोध किया। पदयात्रा के दौरान छाया वर्मा सहित कांग्रेसी नेताओ ने लोगों से मिलकर उन्हें भाजपा के शासन काल में महंगाई कितनी वृद्धि हुई है इसकी जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया।

Back to top button
close