अम्बिकापुर। अंबिकापुर वन परिक्षेत्र के खैरवार जंगल में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। आगजनी से कई एकड़ वन और रोपित किये गए नर्सरी जलकर स्वाहा हो गया। इस इलाके को बांस बाड़ी भी कहा जाता है। घटना की खबर देने के बावजूद वन अधिकारियों के समय पर मौके पर नहीं पहुंचने के कारण आग और विकराल हो गई।
बहरहाल आगजनी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इधर ग्रामीणों का कहना है कि बांस की नर्सरी में अपने आप आग लग गई थी। घटनास्थल शहर के समीपस्थ ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण घनी आबादी भी है। इस कारण जंगल में लगी आग से लोग दहशत में हैं।
यह भी देखे –कांकेर : आमाबेड़ा के जंगलों में लगीं आग, हजारों पेड़ स्वाहा
Add Comment