छत्तीसगढ़स्लाइडर

कांकेर : आमाबेड़ा के जंगलों में लगीं आग, हजारों पेड़ स्वाहा

कांकेर। जिले के आमाबेड़ा इलाके के जंगलों में भीषण आग लगी है। यह आग मलाजकुंडुम-आमाबेड़ा से लेकर कोडोनार के जंगलों में फैल गई है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दे दी है। लेकिन वन अमला अब तक आग पर काबू पाने के लिए कोई कदम नहीं उठा पाया है।


बताया गया कि आग से हजारों की संख्या में पेड़-पौधे खाक हो गए हैं। आधा दर्जन से अधिक पहाड़ी इलाकों में आग के फैलने की खबर है। यह आग शक्रवार से लगी है, जो रविवार तक भी नहीं बुझ पाई है।

यह भी देखे – 650 कृषि विज्ञान केन्द्र में कांकेर क्यों रहा सर्वश्रेष्ठ, पढ़े पूरी खबर

Back to top button
close